America: A Capitalist Government – और Elon Musk जैसे पूंजीपति उसका असली चेहरा हैं
Written by Dr. Vinay Prakash Tiwari
Founder – LTP Calculator Financial Technology Pvt. Ltd.
“राजनीति और पूंजीपति लड़ते नहीं, मंच साझा करते हैं – और जनता तालियां बजाती है।”
Elon Musk और Donald Trump के बीच हालिया बहस और टकराव को मीडिया ने ‘महाभारत’ बना दिया—ट्वीट्स की जंग, आरोप-प्रत्यारोप, और अरबों की डील्स के बीच तनाव। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह टकराव असली है? या एक स्क्रिप्टेड शो है, जहां दोनों किरदार पूंजीवाद के मुनाफाखोर मंच पर अपनी-अपनी भूमिका निभा रहे हैं?
पूंजीवाद का रंगमंच और दर्शक जनता
अमेरिका की सरकार लंबे समय से पूंजीवाद की सबसे बड़ी मिसाल रही है—जहां सत्ता में बैठे लोग भी कंपनियों के बोर्ड में रहे हैं, और कंपनियों के CEO व्हाइट हाउस के कॉन्फ्रेंस रूम में।
Donald Trump – खुद एक बिजनेस टायकून रहे हैं।
Elon Musk – दुनिया का सबसे अमीर आदमी, जिसकी Tesla, SpaceX और Starlink जैसी कंपनियां अमेरिकी सरकार से अरबों डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट पाती हैं।
तो जब ये दोनों आमने-सामने आते हैं, तो असल में यह कोई लोकतांत्रिक बहस नहीं होती – यह स्टॉक मार्केट की गाड़ी को एक झटका देने जैसा होता है, जिससे नीचे-ऊपर होते भावों पर पैसा बनाया जा सके।
बाजार गिरता है, निवेशक घबराते हैं – और पूंजीपति खरीदारी करते हैं
जब मस्क ने ट्रंप के खिलाफ बयान दिए, Tesla के शेयर 15% तक गिर गए। लोग बेचने लगे, डर फैल गया।
लेकिन ऐसे समय में बड़े निवेशक – और कई बार खुद कंपनी से जुड़े लोग – सस्ते में शेयर खरीद लेते हैं।
फिर दो दिन बाद एक ‘शांति समझौता’ होता है, बयान सुधरते हैं, बाजार चढ़ता है – और पूंजीपति मालामाल हो जाते हैं।
यानी ये लड़ाइयाँ दरअसल बाजार को हिलाने की मशीन बन चुकी हैं।
संकट का नाटक → गिरा बाजार → सस्ती खरीदारी → बयान पलटे → चढ़ा बाजार → मुनाफा।
जनता को मिलती है बस तमाशा और ट्वीटर एंटरटेनमेंट
आम लोग इस झगड़े को मजे से पढ़ते हैं, वीडियो देखते हैं, ट्वीट लाइक करते हैं।
लेकिन न उनके पोर्टफोलियो में कुछ होता है, न उनकी जेब में।
असल में ये लड़ाई नहीं, विचारधारा के नाम पर scripted drama है—जिसका मकसद सिर्फ एक है:
“मुनाफा बनाओ, जनता को बहलाओ।”
ये पूंजीवाद की scripted लड़ाइयाँ हैं – और हम सब दर्शक हैं
Elon Musk और Donald Trump जैसे चेहरे जब एक-दूसरे पर हमला करते हैं, तो याद रखिए – ये असली लड़ाई नहीं, ये एक calculated capitalist strategy है।
कभी बहस होगी, कभी मेल होगा।
लेकिन हर कदम पर बाजार हिलेगा – और वहीं से trillions का खेल चलेगा।
A blog By
Dr. Vinay Prakash Tiwari
Founder of LTP Calculator Financial Technology Private Limited & Daddy’s International School.